डिजिटल डेस्क, गुजरात। गुजरात के बनासकांठा के डीसा में इस समय तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दरअसल, गरबा खेलने गई एक शादीशुदा हिंदू महिला घर नहीं लौटी। महिला के पति ने एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी शिकायत में पति ने कहा कि आरोपी उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। इस घटना के बाद से पति और उसका बच्चा काफी परेशान हैं।
लड़की गरबा मैदान से हो गई लापता
जानकारी के मुताबिक, गरबा खेलने गई पत्नी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो पति डीसा थाने पहुंच गया। पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से किसी भी तरह संपर्क नहीं कर सका। पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना की जानकारी होते ही कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए वह डीसा थाने पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर डीसा के पूर्व विधायक शशिकांत पंड्या भी थाने पहुंचे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.