स्वर्णिम भारत न्यूज़, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट की बेटी के खिलाफ भाजपा नेता वसंतराव देशमुख की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अहिल्यानगर (पूर्व नाम अहमदनगर) जिले के संगमनेर में बवाल हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ ने एक पुलिस थाने का शुक्रवार रातभर घेराव किया। आगजनी भी की गई और सड़क जाम कर दिया गया। पुलिस थाने के बाहर धरना दिया जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.