ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चीनी कारखानों की बहुलता वाले पश्चिम महाराष्ट्र में मुख्य टक्कर चाचा शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच ही देखने को मिलेगी। इसके बाद अधिसंख्य सीटों पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से और शिवसेना का शिवसेना (यूबीटी) से होगा।
पश्चिम महाराष्ट्र कांग्रेस का पुराना मजबूत गढ़ रहा है। वसंत दादा पाटिल, यशवंतराव चव्हाण, विट्ठलराव विखे पाटिल, शरद पवार जैसे दिग्गज नेता इसी क्षेत्र की देन हैं। स्वतंत्र भारत में सहकारिता आंदोलन की स्थापना करने एवं उसे परवान चढ़ाने का श्रेय भी इसी क्षेत्र को जाता है। महाराष्ट्र के इस क्षेत्र में छह जिले पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर और अहमदनगर आते हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.