Banka News- बांका के एसपी का रौद्र रूप, 7 दारोगा को कर दिया निलंबित; एक सिपाही भी सेवा से बर्खास्त

बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। Banka News: बड़े दिनों के बाद एसपी डा सत्यप्रकाश ने कड़ा एक्शन लिया है। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल को लगाए गए सात दारोगा गायब मिले। जांच में पकड़े जाने पर विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित सात दारोगा को निलंबित

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। Banka News: बड़े दिनों के बाद एसपी डा सत्यप्रकाश ने कड़ा एक्शन लिया है। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल को लगाए गए सात दारोगा गायब मिले। जांच में पकड़े जाने पर विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित सात दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त किया गया है। नौ अन्य सिपाही बिना सूचना गायब हैं।

इन लापारवाह सिपाहियों को भी सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। दरअसल, राज्य मुख्यालय ने दुर्गा पूजा को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टिया रद कर दी थी। इसके बाद भी उक्त पुलिस अफसर लापारवाही दिखाते हुए दुर्गा पूजा की ड्यूटी से गायब होकर अपने घर परिवार में मेले में मौज मस्ती कर रहे थे।

जांच के बाद इस हरकत को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही दस सिपाही भी बिना सूचना गायब पाए गए। इनमें से एक पूजा कुमारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि नौ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बाद सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। पहले शोकाज से लेकर घरों तक सूचना भेजी गई है। इसके बाद उक्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। इधर, दीपावली व छठ पूजा को लेकर एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को चौकस रहने का आदेश दिया है। कहा कि पूजा में दो हजार से अधिक पुलिस बलों को लगाया जाएगा। इसके लिए कुछ पुलिस जवान दूसरे जिले से भी मंगाए जाएंगे।

इन्हें किया गया है निलंबित

जौन थाने में पदस्थापित दारोगा गुलशन कुमार, कटोरिया थाने से दीपक सिंह, कृष्णा कुमार एवं पुलिस लाइन में कार्यरत मु मकसूद, उदय कुमार, अलका कुमारी एवं आर्यन कुमार शामिल हैं।

इन सिपाहियों को किया जाएगा सेवा से बर्खास्त

एसपी द्वारा भगौड़े दस सिपाहियों को भी सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें पूजा कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा मंजू कुमारी, रीतू कुमारी, ममता पटेल, मुन्ना कुमार, रुपेश कुमार, सह इंसपेक्टर प्रमोदी भट्ट, ज्योति रानी, सत्येन्द्र सिंह एवं इरफान खान शामिल हैं।

दुर्गा पूजा में ड्यूटी से फरार सात दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही बिना सूचना भागने पर भगाैड़े एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त किया गया है। नौ सिपाही भी निलंबित हुए हैं। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई चल रही है। इन्हें भी सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। कर्तव्य में लापारवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली व छठ पूजा को लेकर भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। डा सत्यप्रकाश, एसपी, बांका

ये भी पढ़ें

Buxar News: बक्सर में जज के सामने आया वकील को आया हार्ट अटैक, तड़पते हुए गई जान; सीपीआर भी नहीं किया काम

Bihar Bijli News: गांव वाले नहीं लगवा रहे थे स्मार्ट मीटर, फिर बिजली कंपनी ने निकाला गजब का उपाय

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

MVA में खींचतान के बीच संजय राउत ने महाराष्ट्र की 100 सीटों पर ठोका दावा

News Flash 23 अक्टूबर 2024

MVA में खींचतान के बीच संजय राउत ने महाराष्ट्र की 100 सीटों पर ठोका दावा

Subscribe US Now