स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बंगाल की खाड़ी व अंडमान सागर के उत्तरी भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 24 अक्टूबर तक ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तट पर इसके आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। दीपावली के पूर्व 24-27 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा के आसार जताए गए हैं।
30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना
24 अक्टूबर को पटना सहित सभी जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया। कुछ जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.