स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश से लौट चुका है। इसके साथ ही हवाओं ने दिशा बदलना शुरू कर दिया है। अब तक राज्य में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव ज्यादा देखा जाता था, लेकिन मौसम के करवट बदलने के कारण अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने सिसकना शुरू कर दिया है।
हवाओं की दिशा में बदलाव होने के कारण मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। आजकल दिन ढलते ही शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लग रहा है। वहीं, दोपहर में उमस से लोगों को परेशानी हो रही है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.