स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मुजफ्फरपुर।पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध सोमवार को एक परिवाद दाखिल किया है। इसमें दुष्कर्म के मामले को लेकर बिहार को आपत्तिजनक तरीके से उल्लेख करने का आरोप लगाया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। कोर्ट ने इसे सुनवाई पर रखा है। इसकी अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी।
बता दें कि लालू यादव ने रविवार को एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने प्रदेश में हुए दुष्कर्म के कई मामलों को उजागर किया था। इसके साथ, उन्होंने अपने में ऐसा कुछ कैप्शन लिख दिया जिसकी वजह से बिहार की सियासत में भूचाल मच गया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.