राज्य ब्यूरो,पटना।गंडक में उफान के कारण पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-एक प्रखंड में नदी के बाएं किनारे अवस्थित चंपारण तटबंध टूट गया। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर व कर्मी तटबंध की मरम्मत में जुटे हुए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के अपर सचिव नवीन ने बताया कि तटबंध की निगरानी व जिला प्रशासन से समन्वय में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बगहा पर कमी-कोताही का आरोप है। इस आरोप में कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.