स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। Bihar Politics In Hindiउपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बुधवार की सुबह सरयू नदी में स्नान कर घाट पर ही मुंडन कराकर अपना मुरेठा (पगड़ी) सरयू नदी में प्रवाहित कर दी। इसके बाद रामलला का दर्शन-पूजन किया। उनके साथ नीतीश सरकार के पांच मंत्री, भाजपा पदाधिकारी व कई विधायक थे।
भाजपा (BJP)प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुरेठा बांधते हुए प्रण लिया था कि वह इसे तब उतारेंगे, जब बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार को गिरा कर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.