स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज रखा गया है। करनाल के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायकहरविंदर कल्याण हरविंदर कल्याण ने कुर्सी ग्रहण करते हुए अपना पदभार संभाल लिया है। हरविंदर कल्याण रोड समाज से आते हैं। नायब सैनी मंत्रिमंडल में रोड समाज से किसी भी विधायक को स्थान नहीं मिल पाया था। इसके बाद ऐसी संभावना था की हरविंदर कल्याण को ही स्पीकर बनाया जा सकता है।
हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष बनाने के मुख्य कारण
- करनाल की घरौंडा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर विधायक बने।
- हरविंदर कल्याण रोड समाज से आते हैं। मंत्रिमंडल में एक भी मंत्री रोड समाज से नहीं था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें ये पद दिया जा सकता है।
- एक कारण हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के खास और करीबी होने का भी हो सकता है।
- करनाल सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी खास रही है। इस सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी ने जीत हासिल की है।
नए विधानसभा अध्यक्ष का कुछ ऐसा है सियासी सफर
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.