स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, संगरूर। पंजाब में धान की खरीद न होने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों व भाजपा नेताओं के घर व दफ्तर का घेराव किया। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में किसानों ने सोमनाथ एक्सप्रेस को रोककर रेल ट्रैक पर प्रदर्शन किया।
वहीं, बठिंडा,अमृतसर सहित कई जिलों में किसानों ने दो दिन से टोल प्लाजा भी फ्री करवा रखा है। शुक्रवार को संगरूर जिले के सुनाम में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास तथा दिड़बा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा व लहरागागा में कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल व दफ्तर के समक्ष धरना दिया गया।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.