Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE हरियाणा के नायब सरकार का शपथ ग्रहण आज सुबह 11 बजे पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा। नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायब सैनी के साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।
नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। नायब सैनी के साथ कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ चुके हैं। जिसमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी , आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर का मंत्री बनना लगभग तय है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.