धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। Punjab Panchayat Election polling पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुका है। शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद शाम को ही मतगणना शुरू हो जाएगी। पंचायती चुनाव के लिए तरनतारन की 573 पंचायतों में से मंगलवार को 228 पंचायतों के लिए पोलिंग शुरू होगी।
एक घंटे में चुनावी नतीजे सामने होंगे। यह जानकारी डीसी परमवीर सिंह ने चुनाव प्रबंधों का जायजा लेते दी। उन्होंने बताया कि जिले भर में कुल 345 पंचायतों के लिए सर्वसम्मति हुई है और चुनाव के लिए कुल 377 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए 3700 के करीब कर्मी तैनात किए गए हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.