राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस के बहुमत हासिल करने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा से लेकर दिल्ली तक सियासी पिच पर मजबूत फील्डिंग जमाई है।
हुड्डा वर्ष 2005 के भजन लाल नहीं बनना चाहते हैं। तब कांग्रेस को बहुमत दिलाने वाले भजन की जगह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। करीब 20 साल पुरानी कहानी न दोहराई जाए, इसके लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही पूरी तरह सतर्क हैं और जीतने वाले संभावित उम्मीदवारों से लेकर कांग्रेस हाईकमान को साधने में जुटे हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.