संवाद सूत्र, हांसी। गांव सुल्तानपुर में चुनावी कार्यक्रम को लेकर एक व्यक्ति की दूसरे पक्ष के कुछ लोगों की ओर से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल व्यक्ति को देर रात करीब 12 बजे नागरिक अस्पताल हांसी लाया गया। जहां उसका उपचार किया।
घायल मनजीत ने बताया कि रविवार दोपहर को अपने घर पर भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना का जलपान कार्यक्रम आयोजित करवाया था। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगो ने इस कार्यक्रम को लेकर एतराज जताया। जिसके बाद देर रात करीब 10 बजे मनजीत अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें गांव के 4-5 लोगों ने रोक लिया। लोगों ने उन्हें भाजपा प्रत्याशी का कार्यक्रम करने को लेकर नाराजगी जताई। वह उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्हें सिर पर चोट लगी।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.