स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रोहतक। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने फिर पैरोल की मांग की है। इस बार उसने 20 दिनों की पैरोल के लिए आवेदन किया है। राम रहीम के पैरोल की अर्जी चुनाव आयोग को भेज दी गई है। 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से डेरा प्रमुख 10 बार पैरोल या छुट्टी पर जेल से बाहर आ चुका है।
पोल पैनल ने पैरोल के तर्क पर सवाल उठाए हैं। अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक बार फिर 20 दिनों के पैरोल पर अस्थायी रिहाई की मांग की है। यह मांग 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले की गई है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.