राम रहीम की पैरोल को सशर्त मंजूरी, EC ने हरियाणा जाने और चुनाव प्रचार करने पर लगाई रोक

4 1 3
Read Time5 Minute, 17 Second

चुनाव आयोग ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल की याचिका को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है. पैरोल के वक्त के दौरान गुरमीत राम रहीम के हरियाणा में दाखिल होने पर रोक रहेगी. गुरमीत राम रहीम किसी भी चुनाव प्रचार की गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता हैऔर ना ही गुरमीत राम रहीम सोशल मीडिया के माध्यम से किसी चुनाव प्रचार की गतिविधि में शामिल होगा.

इन शर्तों के साथ गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने की याचिका को चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है. इन शर्तों का उल्लंघन करने पर तुरंत ही गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द हो जाएगी.

अब हरियाणा सरकार गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने पर जल्द ही आदेश जारी कर सकती है. संभव है कि गुरमीत राम रहीम कल जेल से बाहर आ सकता है और इस दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रह सकता है.

यह भी पढ़ें: 'मैंने राम रहीम की पैरोल...', बीजेपी उम्मीदवार सुनील सांगवान ने विपक्ष पर लगाया गलतबयानी का आरोप

राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी थी.आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण, राज्य सरकार ने पैरोल का अनुरोध मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को भेजा था.सीईओ ने बदले में दोषी की रिहाई के लिए आकस्मिक और बाध्यकारी परिस्थितियों के बारे में जानकारी मांगी थी.

Advertisement

गुरमीत को कब-कब मिली पैरोल या फरलो?

  1. 24 अक्टूबर 2020: राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली.
  2. 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई.
  3. 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली.
  4. जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया.
  5. 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई. वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए.
  6. 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल मिली. वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया.
  7. 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया.
  8. 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया.
  9. 19 जनवरी 2024: 50 दिनों के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया. ये वो समय था, जब लोकसभा चुनाव करीब आ गए थे.
  10. 13 अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो को हाईकोर्ट ने मंजूरी दी. अब कहा जा रहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव और यूपी में उपचुनाव नजदीक हैं.

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दो शिष्यों से बलात्कार के मामले में20 साल की सजा काट रहा है. डेरा प्रमुख इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.

Live TV

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Delivery Boy Murder : COD पर मंगवाया मोबाइल, डिलीवरी ब्वॉय ने मांगे पैसे तो तार से गला घोंट की हत्या- शव को नहर में फेंका

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लखनऊ। चिनहट में हार्डवेयर दुकान के मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वाय भरत कुमार की हत्या कर दी। भरत, आरोपितों के मोबाइल की डिलीवरी देने उनके घर गया था। आरोपितों ने पहले उसे पीटकर बंधक बनाया फिर मोबाइल

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now