मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय मची भगदड़, नौ लोग घायल

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इसमें करीब 9 लोग जख्मी हो गए। घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि यह घटना बांद्रा स्टेशन के प्लेट

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इसमें करीब 9 लोग जख्मी हो गए। घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि यह घटना बांद्रा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ के कारण मची। ( पूरी जानकारी की प्रतीक्षा है)

कैसे मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक, बांद्रा टर्मिमस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। ये वाकया बांद्रा-गोरखपुर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कब हुई घटना?
बीएमसी की ओर से बताया गया है कि सात घायलों की हालत स्थिर है और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। घटना सुबह छह बजे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हुई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

साहित्य आजतक 2024: फिर लौट रहा शब्द-सुरों का महाकुंभ, यहां करें रजिस्ट्रेशन

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now