एर्दोगान को पाकिस्तान की दोस्ती पड़ गई भारी, भारत ने BRICS में तुर्की की सदस्यता रोकी, रिपोर्ट में दावा

अंकारा: तुर्की BRICS में शामिल होना चाहता है। इसके लिए उसने आवेदन भी किया है। लेकिन कथित तौर पर भारत ने उसकी एंट्री रोक दी है। जर्मनी के अखबार बिल्ड की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान के साथ तुर्की की करीबी के कारण भ

4 1 11
Read Time5 Minute, 17 Second

अंकारा: तुर्की BRICS में शामिल होना चाहता है। इसके लिए उसने आवेदन भी किया है। लेकिन कथित तौर पर भारत ने उसकी एंट्री रोक दी है। जर्मनी के अखबार बिल्ड की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान के साथ तुर्की की करीबी के कारण भारत ने उसकी एंट्री रोकी है। अभी तक BRICS का विस्तार सर्वसम्मति से होता रहा है। यानी अगर एक देश न चाहे तो कोई भी देश इसमें शामिल नहीं हो पाएगा। भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है। पिछले साल हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 4 नए सदस्यों को जोड़ा गया था।
ब्रिक्स के 4 संस्थापक सदस्य ब्राजील, रूस, भारत और चीन हैं। 2006 में इसकी स्थापना हुई थी। पहला ब्रिक्स समिट 2009 में हुआ। पहली बार इसका विस्तार 2010 में हुआ तब दक्षिण अफ्रीका को इसमें जोड़ा गया था। यह ग्रुप पश्चिम के आर्थिक और राजनीतिक एकाधिकार को चुनौती देता है।

2023 के समिट में ब्रिक्स का विस्तार हुआ और ईरान, मिस्र, इथियोपिया और यूएई को सदस्य बनाया गया। रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 हुआ। इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि 30 देश ब्रिक्स का सदस्य बनना चाहते हैं। हालांकि भारतीय पीएम ने यहां कहा कि ब्रिक्स के विस्तार में संस्थापक सदस्यों की राय का सम्मान हो।

नाटो देश तुर्की BRICS में होगा शामिल?

तुर्की पहला नाटो देश है जो ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छा रखता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कदम आर्थिक रूप से प्रेरित है और तुर्की की रणनीतिक स्वायत्तता की इच्छा के अनुरूप है। पुतिन के निमंत्रण पर एर्दोगन बुधवार को कजान में पहुंचे। यहां भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की उम्मीद थी, लेकिन ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई। तुर्की ने पिछले महीने कहा था कि उसने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

भारत ने तुर्की का रास्ता रोका?

बिल्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्रिक्स में तुर्की के प्रवेश को भारत ने रोक दिया है। कथित तौर पर इसकी वजह तुर्की की पाकिस्तान के साथ करीबी है, जो भारत का दुश्मन है। हालांकि भारत की ओर से इस तरह का कोई भी बयान नहीं आया है। ब्रिक्स में तुर्की के अलावा पाकिस्तान भी शामिल होना चाहता है। हालांकि पाकिस्तान मानता रहा है कि भारत के साथ उसके संबंधों के कारण उसे एंट्री मिलना मुश्किल है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

महाराष्ट्र चुनाव- कांग्रेस आज 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी

News Flash 24 अक्टूबर 2024

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस आज 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी

Subscribe US Now