राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election 2024भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) झारखंड विधानसभा की 15 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है और पार्टी ने इनमें से 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी है। भाकपा के राज्य कार्यालय में पार्टी के राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के पीके पांडेय, केडी सिंह और अजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
ये हैं 12 सीट व उनके प्रत्याशी
- कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया (नाला), छाया कोल (सारठ), महादेव राम (बरकट्ठा), महेंद्र पाठक (मांडू), रुचिर तिवारी (डालटेनगंज), संतोष रजक (कांके), सुरेश कुमार भुइयां (सिमरिया), डोमन भुइयां (चतरा), महेंद्र उरांव (विशुनपुर), घनश्याम पाठक (भवनाथपुर), अनिरुद्ध कुमार (बड़कागांव) व रामचंद्र हेम्ब्रम (पोड़ेयाहाट)।
ये हैं तीन सीट जहां प्रत्याशी के नाम की होनी है घोषणा
- रांची, हजारीबाग व रामगढ़।
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात होंगे 14705 गृह रक्षक
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के सभी 24 जिलों में 14 हजार 705 गृह रक्षकों को तैनात किया जाएगा। आइजी अभियान सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी होमकर अमोल विनुकांत ने गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी को इस बाबत पत्राचार किया है। इन गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति नौ नवंबर से 24 नवंबर तक यानी कुल 16 दिनों के लिए चुनाव ड्यूटी लगेगी।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.