भाजपा आज घोषित कर सकती है विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी, दो सीटों के लिए दिल्ली में ही डटे हैं संजय निषाद

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और अब यूपी का इंतजार भी खत्म होता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची मंग

4 1 4
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और अब यूपी का इंतजार भी खत्म होता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी द्वारा उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन की प्रक्रिया बीते सप्ताह पूरी की जा चुकी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति के स्तर से घोषणा की औपचारिकता ही शेष बची है।

बता दें, विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हुई है। 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। इधर, मझवां और कटेहरी सीट पर दावेदारी को लेकर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पिछले दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। संजय निषाद की सोमवार को भी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। निषाद ने बताया कि मंगलवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात का समय तय हुआ है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

क्या मदरसे का छात्र NEET एग्जाम में शामिल हो सकता है? मदरसा एक्ट पर सुनवाई के दौरान CJI ने पूछा ये सवाल

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now