Bulandshahr Cylinder Blast- बुलंदशहर स‍िलेंडर ब्‍लास्‍ट में मरने वालों की संख्‍या हुई छह, 10 घायल

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बुलंदशहर। घर में मरीज को लगाते समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में दंपती, दो बेटे, एक पुत्र व एक नातिन की मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बुलंदशहर। घर में मरीज को लगाते समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में दंपती, दो बेटे, एक पुत्र व एक नातिन की मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल ने मलबे में दबे लोगों का काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

पुलिस के मुताबिक, सिकंदराबाद के रियाजुद्दीन उर्फ राजू की पत्नी 55 वर्षीय रुखसार सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। रुखसार को सांस लेने में दिक्कत होने पर आक्सीजन सिलिंडर घर लाए थे। सिलिंडर लगाते समय अचानक फट गया। तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटा तो मकान गिर गया। मलबे में रियाजुद्दीन, रुखसार, बेटे शाहरुख, आस मोहम्मद, सोना व सलमान तथा मां को देखने आई बेटी तमन्ना भी दब गई। इसके साथ ही 10 बच्चे भी दब गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

22 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): सिंह राशि वाले लेनदेन में रहें सावधान, जानें अन्य राशियों का हाल

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now