राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा को संताल परगना में सोमवार को जोर का झटका लगा। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य सरकार की पूर्वमंत्री लुइस मरांडी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पार्टी को भेजे गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि दूसरे दलों से आए नेता भाजपा में हावी हो गए हैं।
निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार दल में उपेक्षित हो रहे हैं। लुइस मरांडी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। वह जामा या दुमका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.