राज्य ब्यूरो, रांची।झारखंड विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तालमेल को लेकर नाराजगी जताई है। राजद की आपत्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच एकतरफा तालमेल को लेकर है। दोनों दलों ने 70 सीटें बांट ली है। इस एकतरफा निर्णय से राजद खेमे में नाराजगी है।
पार्टी ने इसपर असंतुष्टि जताते हुए कहा है कि उसका दावा अधिक सीटों पर है। यहां उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने झामुमो के दावे को पूरी तरह नकार दिया था। झामुमो की इच्छा सीमावर्ती सीटों पर चुनाव लड़ने की थी, लेकिन राजद ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज ऐसी ही नौबत झारखंड में राजद के साथ है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.