स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अलीगढ़।खैर विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव सपा और कांग्रेस एकजुट और मजबूत होकर लड़ेगी। शनिवार को सपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय हुआ कि गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए एक-एक कार्यकर्ता चुनाव में होगा।
धनीपुर मंडी स्थित लक्ष्मी धनगर के आवास पर देरशाम दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के खैर उप चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक विवेक बंसल, प्रदेश महासचिव व अलीगढ़ प्रभारी कौशलेंद्र यादव, युवा कांग्रेस के महासचिव आनंद बघेल, पूर्व प्रत्याशी गौरांगदेव चौहान मुख्य रूप से उपस्थित हुए। वहीं, सपा से जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के साथ वरिष्ठ नेता अश्विनी शर्मा, बादशाह खान, शान मियां, जयकुमार सिंह जैकी ठाकुर, विजय सैनी, मनोज सैनी, चौधरी जय सिंह प्रजापति, आईपी कश्यप, दिनेश यादव, केपी यादव उपस्थित रहे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.