स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, हिसार। प्रदेश में पराली जलाने या आगजनी की शनिवार को मिली नई घटनाओं के बाद प्रशासन व कृषि विभाग सख्त हो गया है। शनिवार को 15 जगह पराली जलाने के मामले सामने आए। इनको मिलाकर प्रदेश का कुल आंकड़ा 642 पर पहुंच गया है। कैथल, करनाल व अंबाला जिले में सबसे ज्यादा पराली जलाई है। गुरुग्राम में भी पराली जलाने का एक केस मिला है, जो कि अब तक आंकड़ा जीरो था।
अब पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन व विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत दी जाएगी। प्रशासन व विभाग हरसैक और स्वयं सोर्स के जरिए प्राप्त सूचना पर कार्रवाई अमल में लाएगा।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.