राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य हरियाणा सचिवालय में कार्यभार ग्रहण कर रहे थे और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के करीब 24 हजार युवा विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां ज्वाइन करने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे थे। नायब मंत्रिमंडल और इन हजारों युवाओं ने शुक्रवार को एक साथ कार्यभार ग्रहण किया।
हरियाणा कर्मचारी आयोग की ओर से ग्रुप सी के कुल 25 हजार 500 पद व ग्रुप डी के 2600 पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुल 25 ग्रुप व 205 श्रेणियों में यह भर्तियां की गई हैं। इन पदों पर कुल करीब 24 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है, जिनकी ज्वाइनिंग शुक्रवार से आरंभ हो गई।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.