सर्दियों के दस्तक देते ही देश की राजधानी पर जहरीली हवा का साया मंडराने लगा है. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में AQI का लेवल तेजी से बढ़ा है. दिल्ली-एनसीआर में कुछ इलाकों का AQI 300 से ऊपर पहुंच गया है. वायु प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को अपनी सेहत की फिक्र सताने लगती है. ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज, 18 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 293 मापा गया, जोखराब श्रेणी में आता है.
आनंद विहार, अलीपुर, बवाना, बुराड़ी क्रॉसिंग जैसे दिल्ली के कई इलाकों काAQIबहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. प्रदूषण की स्थिति पर दिल्ली सरकार सचिवालय में आपात बैठक करेगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीपीसीसी, पर्यावरण, परिवहन, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ मुख्य बैठक की अध्यक्षता करेंगे. ग्रीन वॉर रूम के जरिए 13 हॉटस्पॉट की निगरानी पर भी रणनीतिबनने की उम्मीद है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली के इलाके | AQI |
अलीपुर | 308 |
आनंद विहार | 346 |
अशोक विहार | 293 |
आया नगर | 242 |
बवाना | 331 |
बुराड़ी | 337 |
डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज | 281 |
द्वारका सेक्टर-8 | 328 |
आईजीआई एयरपोर्ट | 260 |
दिलशाद गार्डन | 220 |
आईटीओ | 231 |
जहांगीरपुरी | 354 |
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम | 212 |
लोधी रोड | - |
मंदिर मार्ग | 279 |
मुंडका | 373 |
द्वारका एनएसआईटी | 277 |
नजफगढ़ | - |
नरेला | 320 |
नेहरू नगर | 288 |
नॉर्थ कैंपस | 293 |
ओखला फेस-2 | 296 |
पटपड़गंज | 334 |
पंजाबी बाग | 305 |
पूसा DPCC | 212 |
पूसा IMD | 243 |
आरके पुरम | 275 |
रोहिणी | 362 |
शादीपुर | 324 |
सिरीफोर्ट | 264 |
सोनिया विहार | 298 |
अरबिंदो मार्ग | 221 |
विवेक विहार | 320 |
वजीरपुर | 383 |
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
NCR में भी बिगड़ने लगी हवा
- फरीदाबाद-219
- गाजियाबाद-267
- ग्रेटर नोएडा-277
- गुरुग्राम-199
- नोएडा-236
कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी?
अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है, अगर किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है. अगर AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.