डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री औरलोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा मिलेगी। चिराग की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंप दिया गया है।
पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चिराग की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही थी। अगले कुछ दिनों में सीआरपीएफ एसएसबी से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेगी। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। हालांकि, अचानक इस तरह का निर्णय क्यों लिया गया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.