पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली-उत्तर प्रदेश का मौसम

आज का मौसम 14 अक्टूबर 2024: दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों पर अब एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में भी दिखने लगा है। हालांकि इसी बीच IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

4 1 6
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 14 अक्टूबर 2024: दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों पर अब एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में भी दिखने लगा है। हालांकि इसी बीच IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश, राजस्थान के साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल

आज और कल गिरेगा दिल्ली का तापमान

दिल्ली-NCR में भले ही दिन में धूप चमक रही हो लेकिन रात होते- होते मौसम बदलने लगा है। तापमान में कमी आने लगी है लेकिन अभी ठंड ने दस्तक नहीं दी है। अभी भी दिल्ली में कई घरों में लोग रात को AC चला कर सो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर जैसे बर्फबारी बढ़ेगी दिल्ली में ठंड भी पड़ने लगेगी। अक्टूबर का आधा महीना बीत गया है ऐसे में अब राजधानी के लोग भी ठंड की तलाश करने लगे हैं। IMD के अनुसार आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दिन में खूब धूप निकलेगी। वहीं आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में और भी कमी आ सकती है।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम?

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1934
नोएडा2333
गाजियाबाद2133
पटना2533
लखनऊ2432
जयपुर2334
भोपाल2232
मुंबई2635
अहमदाबाद2633
जम्मू1933


यूपी में ठंड के दस्तक में अभी है थोड़ा वक्त

उत्तर प्रदेश में इन दिनों धूप खिल रही है, लेकिन शुक्र है कि इससे ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम लगभग यही रहेगा। यानी धूप तो रहेगी लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। 17 अक्टूबर तक यूपी में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं 20 तारीख के बाद से यूपी में मौसम करवट बदलेगा और ठंड दस्तक देगी। ऐसे में आज यूपी में दिन बिल्कुल साफ रहेगा।

पहाड़ों पर कैसा है मौसम

पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इसके चलते ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों का मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने फिर से 19 अक्टूबर को शिमला में पर्वतीय़ क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही लाहौल-स्पीति और किनौर में पीने का पानी भी जमने लगा है। वहीं उत्तराखंड में भी ठिठुरन बढऩे लगी है। शाम होते- होते तापमान में काफी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी देहदादून और उसके आसपास के इलाकों में दिन में मौसम शुष्क बना रहेगा।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Baba Siddiqui Murder: पंजाब टू मुंबई... कैसे बना हत्या का पूरा प्लान; बाबा सिद्दीकी केस में अब तक क्या हुए खुलासे

जेएनएन, मुंबई।Baba Siddiqui Murder महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा ली गई है, लेकिन मुंबई पुलिस अभी इस दावे की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ने 15 टीमें बनाकर कई को

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now