स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मनाली। कुल्लू दशहरा उत्सव के चलते मनाली में पर्यटक बढ़ गए हैं। दो दिन के भीतर मनाली में दो हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं। जिनमें 1500 बाहरी राज्यों से जबकि 500 प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से मनाली पहुंचे हैं। इस सप्ताहांत पर मनाली में होटलों में आक्यूपेंसी 55 से 60 प्रतिशत तक पहुंची।
पिछले सप्ताह की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सात दिवसीय कुल्लू दशहरा उत्सव आज शुरू होने जा रहा है। इस दौरान पर्यटन कारोबार में और तेजी की संभावना है। हिमपात के बाद रोहतांग दर्रे में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को 219 डीजल इंजन जबकि 205 पेट्रोल इंजन कुल 424 वाहन रोहतांग पहुंचे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.