त्रिची एयरपोर्ट के पास हवा में चक्कर काटने के बाद एयर इंडिया का विमान की लैंडिंग, सभी 140 यात्री सुरक्षित

चेन्नै/त्रिची: तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर शारजाह जा रही फ्लाइट में समस्या आई है। तकनीकी खराबी के बाद विमान को वापस एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान

4 1 6
Read Time5 Minute, 17 Second

चेन्नै/त्रिची: तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर शारजाह जा रही फ्लाइट में समस्या आई है। तकनीकी खराबी के बाद विमान को वापस एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में लैंडिंग गियर में समस्या आ गई है। विमान को वापस त्रिची एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। फिलहाल ईंधन जलाने के लिए विमान चक्कर लगा रहा है। हवाई अड्‌डे पर संभावित बेली लैंडिंग के लिए तैयारियां चल रही हैं। एयरपोर्ट पर 20 दमकल गाड़ियां स्टैंडबाय पर हैं।



इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी
त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने एयर इंडिया की फ्लाइट में हाइड्रोलिंग फेल्योर की पुष्टि की है। एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि यह फ्लाइट शारजाह जा रही थी। विमान में 140 यात्री सवार हैं। बेली लैंडिंग में एयरक्राफ्ट के ईंधन को कम किया जाता है। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए हवाई अड्‌डे को अलर्ट पर कर दिया गया है। एयर इंडिया के जिस एयरक्राफ्ट में खराबी आई है। उसकी संख्या AXB613 है। एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए बचाव के तमाम इंतजाम किए गए हैं। जानकारी में कहा जा रहा है कि ईंधन को जलाने के बाद एयरक्राफ्ट की लैंडिंग की जाएगी।

सवा तीन घंटे के बाद लैंडिंग
विमान की रात 8 बजकर 14 मिनट पर की लैंडिंग हुई। इससे पहले विमान के ईंधन को कम किया गया। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान के पायलट ने बेहद सूझबूझ से काम लिया। एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने शाम पांच बजे के करीब त्रिची एयरपोर्ट से शारजहा के लिए उड़ान भरी थी। विमान के हाइड्रोलिक में खराबी आने के बाद विमान आबादी के ऊपर चक्कर काटता रहा। अच्छी बात यह रही कि विमान में तकनीकी खराबी के बाद भी सेफ लैंडिंग हुई और लैंडिंग के वक्त पर कोई स्पार्क नहीं हुआ।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Rajasthan: बेटों ने जायदाद के लिए किया प्रताड़ित, मां-बाप ने कर ली आत्महत्या; बोलते थे- एक कटोरा लो और भीख मांगो

स्वर्णिम भारत न्यूज़ डेस्क, जयपुर। मां बाप अपने बच्चे को पढ़ाते हैं कि वो उनके बुढ़ापे का सहारा बने जब वही बच्चा उनके मौत का कारण बन जाए तो इसको लेकर आप क्या कहेंगे। ऐसा राजस्थान में हुआ है यहां मां-बाप ने अपने बच्चों से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now