फिजिक्‍स का फॉर्मूला खेती में लगाया और हो गए मशहूर... अब लाखों की कमाई

नई दिल्‍ली: केरल के विनोद सहदेवन नायर 'बनाना मैन' के नाम से मशहूर हैं। उन्‍होंने केले की 500 से भी ज्‍यादा किस्मों की खेती करके अलग मुकाम हासिल किया है। अपनी खेती से वह लाखों कमाते हैं। केले की अलग-अलग किस्मों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्‍ली: केरल के विनोद सहदेवन नायर 'बनाना मैन' के नाम से मशहूर हैं। उन्‍होंने केले की 500 से भी ज्‍यादा किस्मों की खेती करके अलग मुकाम हासिल किया है। अपनी खेती से वह लाखों कमाते हैं। केले की अलग-अलग किस्मों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वह इन्हें मुफ्त में भी बांटते हैं। विनोद ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत मां के गुजरने के बाद की थी। उन्‍होंने फिजिक्‍स में बीएससी की है। आइए, यहां व‍िनोद सहदेवन नायर की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

फिजिक्‍स में की है BSc

फिजिक्‍स में की है BSc

विनोद सहदेवन नायर तिरुअनंतपुरम के रहने वाले हैं। फिजिक्‍स में BSc करने के बाद विनोद ने कुछ समय के लिए नौकरी की। बाद में कोच्चि में एक वेब डिजाइनिंग कंपनी शुरू की। लेकिन, अपनी मां के गुजरने के बाद उन्होंने घर वापस आने और अपने परिवार के खेतों का विस्तार करने का फैसला किया।

मुश्किल काम हाथ में लिया

मुश्किल काम हाथ में लिया

विनोद अलग तरह का फार्म बनाना चाहते थे। उन्होंने केले की ऐसी किस्मों को जुटाना शुरू कर दिया जो केरल में आम तौर पर नहीं देखी जाती थीं। यह काम कतई आसान नहीं था। अलग-अलग तरह की किस्मों को जुटाने के लिए वह गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल, ओडिशा, असम और मणिपुर जैसे राज्यों में गए। उन्होंने ज्‍यादा से ज्‍यादा किस्मों को हासिल करने के लिए विभिन्न बागवानी विभागों, अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों से भी संपर्क किया।

500 से ज्‍यादा किस्‍मों की खेती

500 से ज्‍यादा किस्‍मों की खेती

दरअसल, हर तरह के केले के साथ एक निश्चित सांस्कृतिक तत्व भी जुड़ा होता है। उदाहरण के लिए कन्याकुमारी की एक किस्म 'मनोरंजीतम' अपनी खास सुगंध के लिए मशहूर है। पुराने दिनों में लोग शुभ अवसरों, विवाह और त्योहारों के दौरान इसे अपने घरों में लटकाते थे। वर्तमान में विनोद के खेतों में केले की 500 किस्में हैं। इनमें लेडीज फिंगर केला, लाल केला और ब्लू जावा जैसी अंतरराष्‍ट्रीय किस्में भी शामिल हैं।

अब लाखों की कमाई

अब लाखों की कमाई

विनोद सहदेवन ने मलेशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, हवाई और होंडुरास जैसे देशों की यात्रा करके भी कई दुर्लभ तटीय जलवायु वाले केले की किस्‍मों को हासिल किया। वह अपनी उपज थोक बाजार में बेचते हैं। इससे उन्‍हें हर महीने 1 लाख रुपये से ज्‍यादा की कमाई होती है। केले की विभिन्न किस्मों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विनोद ने फेसबुक ग्रुप भी बनाया है। यहां वह इन किस्मों को मुफ्त में प्रदान करते हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

J&K: सेना के 2 जवानों को आतंकियों ने किया किडनैप, एक चकमा देकर सुरक्षित निकला, दूसरे जवान का गोलियों से छलनी शव मिला

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now