सुधीर तंवर, चंडीगढ़। हरियाणा में तीनों मशहूर लाल परिवारों का वर्चस्व और कम हुआ है। विधानसभा चुनाव में पूर्व उपप्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौधरी देवीलाल के परिवार के सिर्फ दो सदस्य जीते हैं, जबकि पिछली बार इस परिवार के पांच सदस्य विधानसभा पहुंचे थे। हिसार का आदमपुर पिछले 56 साल से पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल का अभेद गढ़ था, जो कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य (भाजपा) की हार के साथ ढह गया।
हालांकि, भजन लाल के बड़े बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई ने परिवार की लाज बचाई जो पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को हराकर विधानसभा पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसी की पौत्री श्रुति चौधरी (भाजपा) की जीत ने परिवार को संजीवनी का काम किया है। 15वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में देवी लाल परिवार के आठ सदस्य चुनाव मैदान में थे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.