स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, सहारनपुर। डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के विरोध में लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान अराजक हुए युवकों और किशोरों ने चौकी पर पथराव कर दिया। वाहनों को भी निशाना बनाया। करीब दो घंटे तक सड़क पर अराजकता रही। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सैंकड़ों लोग जुलूस में हुए शामिल
भाकियू बेदी के राष्ट्रीय महासचिव व सुभाषपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी नौशाद ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। रविवार को शेखपुरा गांव में सैकड़ों लोग जुटे। जुलूस निकालकर प्रदर्शन शुरू किया तो रास्ते में ही पुलिस ने ज्ञापन लेकर उन्हें लौट जाने को कहा। कारी नौशाद के साथ ही काफी लोग लौट गए, लेकिन कुछ देर बाद भीड़ शेखपुरा चौकी की ओर बढ़ने लगी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उनपर पथराव कर दिया।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.