Haryana Vidhan Sabha Election Polling Live: हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। इस बार हरियाणा में दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है। आप, इनेलो-बसपा और जजपा-आसपा के उम्मीदवारों की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सुबह 11 बजे तक सभी 90 सीटों पर 22.70% मतदान दर्ज किया गया है। अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। अगर पार्टी चाहेगी तो उनसे अगली मुलाकात सीएम आवास में होगी।
कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं थी।
हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है। ध्यान देने वाली बात है कि मतदान से ठीक पहले गुरुवार यानी 03 अक्टूबर को बीजेपी के बड़े नेता अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 90 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने जरूरी तैयारी पूरी कर ली थी। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.