राज्य ब्यूरो, रांची। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और हुसैनाबाद से विधायक कमलेश कुमार सिंह शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उनके साथ एनसीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी से जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है। झारखंड की तस्वीर और तकदीर भाजपा ही बदलेगी।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.