हरियाणा में वोटिंग से पहले BJP के बाद AAP को लगा झटका, इस सीट के प्रत्याशी भी कांग्रेस में हुए शामिल

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददता, महेंद्रगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। वोटिंग से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अटेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी सुनील राव ने पार्टी छोड़ दी है। सुनील

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददता, महेंद्रगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। वोटिंग से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अटेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी सुनील राव ने पार्टी छोड़ दी है। सुनील राव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले बीजेपी नेता अशोक तंवर ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

चुनावों में टिकट नहीं मिलने पर सुनील राव बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं, चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। सुनील राव के मैदान छोड़ते ही भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा में आने वाली अटेली सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव कांग्रेस के पूर्व विधायक अनीता यादव के सामने खड़ी हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

UP News: अमेठी में दो बच्चों समेत शिक्षक दंपती की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने की सीमावर्ती क्षेत्रों की नाकाबंदी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अमेठी। जिले में गुरुवार की रात सात बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now