इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD की भविष्याणी ने बढ़ा दी टेंशन

नई दिल्ली: मॉनसून की विदाई पूरे देश से होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्टूबर तक मॉनसून पूरी तरह चला जाएगा। IMD के अनुसार, इस साल देश में सामान्य से 8% अधिक बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़

4 1 3
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: मॉनसून की विदाई पूरे देश से होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्टूबर तक मॉनसून पूरी तरह चला जाएगा। IMD के अनुसार, इस साल देश में सामान्य से 8% अधिक बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। IMD का कहना है कि उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस साल पहले भीषण गर्मी, फिर अधिक बारिश और अब सर्दी को लेकर ऐसे दावे सामने आ रहे हैं।

क्यों कहा जा रहा कि पड़ेगी कड़ाके की ठंड
इसकी वजह है अक्टूबर-नवंबर के दौरान ला नीना के एक्टिव होने की संभावना। IMD के अनुसार अक्टूबर-नवंबर में ला नीना की स्थिति बनने की 71% संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का यह भी कहना है कि ठंड कितनी पड़ेगी इसका सटीक पूर्वानुमान नवंबर में ही लग पाएगा। ला नीना के इसी महीने एक्टिव होने पर दिसंबर और जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। ला नीना की वजह से आमतौर पर तापमान में गिरावट आती है। सर्दियों में भी इसकी वजह से अधिक बारिश होती है।
ला नीना का प्रभाव कितना
ला नीना के दौरान पूर्वी हवाएं समुद्र के पानी को पश्चिम की ओर धकेलती हैं। इस वजह से समुद्र की सतह ठंडी हो जाती है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक ला नीना अक्टूबर और नवंबर के बीच एक्टिव होने की संभावना 71 प्रतिशत है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार अक्टूबर-नवंबर में ला नीना की स्थिति बनने की 71% संभावना है। जब ला नीना होता है, तो उत्तर भारत, खासकर उत्तर-पश्चिमी भारत और आसपास के मध्य क्षेत्र में तापमान सामान्य से कम हो जाता है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने भी कही ये बात
पिछले महीने ही विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की ओर से जो रिपोर्ट जारी हुई थी उससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि अक्टूबर-नवंबर के दौरान वर्तमान तटस्थ स्थितियों (न तो अल नीनो और न ही ला नीना) से ला नीना स्थितियों में परिवर्तित होने की 55 प्रतिशत संभावना है। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक यह संभावना है की ला नीना की प्रबलता 60 प्रतिशत तक बढ़ जाए और इस दौरान अल नीनो के पुनः मजबूत होने की संभावना शून्य है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

PM Modi Hazaribagh Visit Live: इस बार अलग तरह की है पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

संवाद सूत्र, हजारीबाग। PM Narendra Modi Jharkhand Visit:प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में झारखंड के हजारीबाग पहुंच जाएंगे। जहां से वह अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोजी सबसे पहले 1 बजकर 10 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now