मौसम सुहाना तो पर्यटक हुआ मनाली का दीवाना, होटलों में हो रही एडवांस बुकिंग; वीकेंड में ऑक्यूपेंसी 50-प्रतिशत- के पार

जसवंत ठाकुर, मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में मौसम सुहाना होते ही पर्यटक मनाली का दीवाना हो गया है। घाटी में धूप खिलते ही बर्फ की सफेदी ओढ़े पहाड़ निखर उठे हैं। इस सप्ताहांत होटलों, गेस्ट हाउस, होम स्टे, कोटेज सहित सभी पर्यटन इकाइयों में रौनक लौट आई है

4 1 2
Read Time5 Minute, 17 Second

जसवंत ठाकुर, मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में मौसम सुहाना होते ही पर्यटक मनाली का दीवाना हो गया है। घाटी में धूप खिलते ही बर्फ की सफेदी ओढ़े पहाड़ निखर उठे हैं। इस सप्ताहांत होटलों, गेस्ट हाउस, होम स्टे, कोटेज सहित सभी पर्यटन इकाइयों में रौनक लौट आई है। सप्ताहांत में होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत के पार हो गई है। साप्ताहांत के कारण रविवार को 267 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे जबकि बाहरी राज्यों से भी 24 घंटे के भीतर 800 से अधिक वाहन मनाली आए।

होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू

रेहड़ी-फड़ी से लेकर होटल कारोबारियों तक सभी को उम्मीद है कि दशहरा दीवाली सीजन में पर्यटन एक बार फिर से गति पकड़ लेगा। होटल हॉली-डे कोटेज के एमडी रोशन ठाकुर व जन्नत रिजेंसी के संचालक इंद्र ठाकुर का कहना है कि उन्होंने अपने होटलों में कुल्लवी नाटी की भी व्यवस्था की है। दशहरा सहित दिवाली को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही एक्शन में सीएम मान, धान खरीदी को लेकर बुलाई बैठक, कहा- एक-एक दाना खरीदा जाएगा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद धान खरीद की तैयारियों को लेकर अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री मान पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे। बैठक में अध

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now