धरती पर लॉकडाउन से चांद भी ठंडा पड़ गया था, भारतीय वैज्ञानिकों की स्टडी ने चौंकाया

Science News in Hindi: कोविड-19 के चलते करीब सवा चार साल पहले पूरी दुनिया लॉकडाउन में थी. लोग घरों में कैद थे तो प्रकृति खुद को 'रीसेट' करती नजर आई. हवा साफ हो गई; पेड़-पौधों को, जंगली जानवरों को सदियों में पहली बार इंसानों की दखलअंदाजी के बिना जी

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

Science News in Hindi: कोविड-19 के चलते करीब सवा चार साल पहले पूरी दुनिया लॉकडाउन में थी. लोग घरों में कैद थे तो प्रकृति खुद को 'रीसेट' करती नजर आई. हवा साफ हो गई; पेड़-पौधों को, जंगली जानवरों को सदियों में पहली बार इंसानों की दखलअंदाजी के बिना जीने का अनुभव मिला. जब पूरी दुनिया उस भयावह महामारी के साये में थी, तब पृथ्‍वी का चंद्रमा ठंडा पड़ता जा रहा था. भारतीय वैज्ञानिकों की रिसर्च में पता चला है कि अप्रैल-मई 2020 के दौरान, लॉकडाउन के समय चंद्रमा के तापमान में असामान्य गिरावट देखी गई. Royal Astronomical Society: Letters के मंथली नोटिसेज में छपी स्टडी बताती है कि पृथ्‍वी और चंद्रमा एक-दूसरे से कितना जुड़े हुए हैं.

फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (PRL) के रिसर्चर्स ने NASA के Lunar Reconnaissance Orbiter (LRO) के डेटा की मदद ली. उन्होंने 2017 से 2023 के बीच चंद्रमा की छह अलग-अलग जगहों पर रात के समय आए बदलावों का एनालिसिस किया. उन्होंने पाया कि लॉकडाउन के दौरान, बाकी सालों के उसी समय (अप्रैल-मई) के मुकाबले तापमान में लगातार 8-10 केल्विन की गिरावट दर्ज की गई.

पृथ्‍वी पर लॉकडाउन से क्यों ठंडा हुआ चांद

चूंकि तमाम फैक्ट्रियां, कारें और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियां बंद थीं, इंसान भी घर से बाहर नहीं निकल रहे थे, तो ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में खासी गिरावट आई. इससे पृथ्वी के वायुमंडल में कम ऊष्मा फंसी और फिर से उत्सर्जित हुई. PRL के रिसर्चर्स मानते हैं कि लॉकडाउन की वजह से पृथ्‍वी के रेडिएशन में कमी आई, जिसकी वजह से चंद्रमा पर तापमान घटने लगा. चंद्रमा एक तरह से धरती के रेडिएशन सिग्नेचर के एम्प्लीफायर की तरह काम करता है.

यह भी पढ़ें: 8 अरब साल बाद पृथ्‍वी कैसी दिखेगी? वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में खोज निकाला भविष्‍य की धरती जैसा ग्रह

लॉकडाउन खत्म होते ही बढ़ गया चांद का पारा

रिसर्चर्स ने यूं तो 12 साल के डेटा का एनालिसिस किया, लेकिन अपनी स्टडी में सात साल (2017-2023) का इस्तेमाल किया है. यानी लॉकडाउन से तीन साल पहले और तीन साल बाद के तापमान का. 2020 में साइट-2 पर सबसे कम तापमान 96.2 K था, जबकि 2022 में साइट-1 पर सबसे कम तापमान 143.8 K था. आम तौर पर, 2020 में अधिकांश साइटों पर सबसे कम तापमान देखा गया. जैसे ही विभिन्न देशों ने लॉकडाउन हटाना शुरू किया, 2021 और 2022 में चंद्रमा पर गर्मी बढ़ने लगी.

चमक में तारों को भी मात दे रही गैलेक्सी, जेम्स वेब टेलीस्कोप की खोज पर सिर खुजाने लगे वैज्ञानिक

चंद्रमा का तापमान घटने के पीछे सौर गतिविधियां या फ्लक्स में मौसमी बदलाव भी वजह हो सकती थीं. लेकिन रिसर्चर्स के मुताबिक, अन्य संभावित वजहों की भी जांच की गई जिसके नतीजे बताते हैं कि इनमें से किसी का भी देखे गए सिग्नेचर पर प्रभाव नहीं पड़ा. इससे भारतीय वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे कि केवल कोविड लॉकडाउन की वजह से ऐसा हुआ होगा.

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

पीछे से कौन चला रहा बिहार? PK ने 4 रिटायर कर्मचारियों का किया जिक्र, नीतीश को लेकर BJP को भी दे दिया बड़ा संदेश

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज को राजनीतिक दल की काया देने से पहले रविवार को प्रशांत किशोर (पीके) ने कई मुद्दों पर बेझिझक अपनी राय रखी। 2015 की तुलना में आज के नीतीश कुमार को बिल्कुल ही अलग बताते हुए उन्होंने

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now