डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन जारी है। फर्रुखाबाद में 25 से 30 अवैध मकानों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। अब इस मामले पर माहौल गरमा गया है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- 'ये प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा है। भाजपा बसे-बसाये घरों को गिराकर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा भी और भी नीचे गिर जाती है। '
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.