स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवात बनने के कारण बिहार के अधिकांश जिलों में वर्षा के आसार काफी बढ़ गए हैं। शनिवार को सुबह से ही रूक-रूक कर राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो रही है। वहीं प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
रविवार को भी सीमावर्ती जिलों में भारी वर्षा के आसार हैं। खासकर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर,सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनंगज में भारी वर्षा के आसार हैं। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने औरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी इन जिलों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.