दो कम पारी, फिर भी बराबर शतक... टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और आर अश्विन के बैटिंग रिकॉर्ड की तुलना

नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में अपना छठा शतक ठोक दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने 108 गेंदों पर शतक पूरा किया। अश्विन मुख्य रूप से ऑफ स्पिनर गेंदबाज हैं। इसके बाद भी बल्लेबाज म

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में अपना छठा शतक ठोक दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने 108 गेंदों पर शतक पूरा किया। अश्विन मुख्य रूप से ऑफ स्पिनर गेंदबाज हैं। इसके बाद भी बल्लेबाज में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। निचले क्रम में उन्हें आउट करना आसान नहीं होता। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी टेस्ट में 6 ही शतक हैं।

अश्विन ने खेली है दो कम पारियां

टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी ने 90 मुकाबले खेले हैं इसकी 144 पारियों में उनके नाम 6 शतक हैं। अश्विन की बात करें तो उन्होंने धोनी से 11 ज्यादा टेस्ट खेल लिए हैं। हालांकि पारी देखें तो अश्विन के नाम 142 ही है। इसमें उन्होंने 6 शतक लगाए हैं। अर्धशतक की बात करें तो यहां धोनी काफी आगे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने 33 फिफ्टी लगाई है तो अश्विन के बल्ले से 14 ही फिफ्टी निकली है। टेस्ट में धोनी के नाम एक दोहरा शतक भी है जबकि अश्विन की सबसे बड़ी पारी 124 रनों की रही है।

टेस्ट में धोनी vs अश्विन बैटिंग रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनीआर अश्विन
90मैच101
144पारी142
4876रन3411
224हाईएस्ट स्कोर124
38.09औसत27.07
33/650/10014/6
78/5446/423/391

एशिया से बाहर अश्विन का शतक

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में एशिया से बाहर एक भी शतक नहीं लगाया। टेस्ट में उनके 5 शतक घरेलू मैदान पर आए हैं तो एक पाकिस्तान के फैसलाबाद में आया था। दूसरी तरफ अश्विन के चार ही शतक घरेलू मैदान पर बने हैं। उन्होंने दो शतक एशिया से बाहर लगाया है। 2016 के वेस्टइंडीज दौरे पर रविचंद्रन अश्विन के बल्ले से दो शतकीया पारियां निकली थीं।

टेस्ट में धोनी vs अश्विन एशिया के बाहर
महेंद्र सिंह धोनीआर अश्विन
39मैच31
72पारी54
1996रन1145
29.79औसत24.36
15/050/1003/2
92हाईएस्ट स्कोर118

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Doctor Murder Case: ममता सरकार के रवैये से नाराज जूनियर डॉक्टर, हड़ताल जारी रखने की घोषणा

राज्य ब्यूरो, स्वर्णिम भारत न्यूज़, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर घटना के मद्देनजर बंगाल सरकार द्वारा कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल व डीसी नार्थ समेत दो वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को पद से हटाए जाने के बावजूद राज्य में जूनियर डॉक्टरों की हड़त

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now