स्वर्णिम भारत न्यूज़ टीम, पटना। Bihar News:पटना और आसपास के दियारा क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान मनेर दीघा घाट गांधी घाट और हाथीदह में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर मनेर में खतरे के निशान से 129 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया।
दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही
पटना के दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान से 131 सेंटीमीटर और गांधी पर 172 सेंटीमीटर उपर बह रही है। हाथीदह घाट पर 149 सेंटीमीटर उपर दर्ज किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मनेर, दानापुर और बख्तियारपुर प्रखंड के 20 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुआ है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.