स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची।मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर रांची के लिए सोमवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जारी चेतावनी में बताया है कि सोमवार को भी राजधानी में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
राज्य के उत्तर पश्चिम जिलों के पलामू, गढवा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.