डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में अपने सुशासन के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 13 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। मुख्यमंत्री ने इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई गुजरात की विकास यात्रा को लगातार आगे बढ़ाया है। पटेल के दृढ़ नेतृत्व में गुजरात ने पिछले तीन वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में गुजरात में जी20 बैठकें तथा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वाँ संस्करण; दोनों सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में आज गुजरात देश का सेमीकंडक्टर हब तथा रिन्यूएबल एनर्जी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पिछले तीन वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 11 महत्वपूर्ण नीतियां लॉन्च की हैं, जो गुजरात की पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में छवि को अधिक मजबूत बनाता है। गुजरात की जनता की सेवा के तीन वर्षों में भूपेंद्र पटेल तथा उनकी ‘टीम गुजरात’ ने सभी क्षेत्रों में तेज विकास को गति दी है। प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत@2047’ का जो विजन दिया है, उसे ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ साकार करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.