राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए खत्म हो गया। मानसून सत्र 22 से 26 जुलाई तक चला। इस दौरान कुत्र पांच बैठकें हुईं। वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक व्यय बजट समेत सात महत्वपूर्ण विधयेक पारित कराने समेत कई अहम कार्य हुए। मानसून सत्र में भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा गया।
विधान मंडल में जिन राजकीय विधेयकों को स्वीकृति दी गई उनमें बिहार नगरपालिका (संयोधन) विधेयक, 2024, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक, 2024, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (संशोधन) विधेयक, 2024, बिहार लोक परीक्षा (अनुसूचित साधन निवारण) विधेयक, 2024, बिहार माल और सेवा कर(संशोधन) विधेयक, 2024, बिहार लिफ्ट एवं एस्केलेटर विधेयक, 2024 और बिहार विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2024 शामिल है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.