राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय(Dipika Pandey Singh) सिंह झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय सिंह का शुक्रवार की रात 11 बजे घर में पैर फिसलने से बाएं हाथ के कोहनी में फ्रैक्चर हो गया।
रात्रि 11.30 बजे उन्हें पारस अस्पताल, एचईसी ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह राम प्यारी आर्थों हास्पिटल में हाथ का प्लास्टर किया गया।
महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह संताल परगना की पहली महिला मंत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए हेमंत सरकार की कैबिनेट के विस्तार में मंत्री पद की शपथ ली।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.