एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र में अभी तक पुणे पोर्श दुर्घटना का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और दर्दनाक दुर्घटना रविवार को घटित हुआ। रविवार (07 जुलाई) की सुबह मुंबई एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। वर्ली इलाके में घटना हुई जिसमें एक 45 साल की महिला की मौत हो गई। मामले में आरोपी महिर शाह के पिता राजेश शाह और ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वर्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वर्ली पुलिस ने कार के अंदर मौजूद राजेंद्र सिंह बिदावत और व्यक्ति के पिता राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह फरार है, उसे खोजने के लिए 6 पुलिस टीमें बनाई गई हैं।वहीं, आरोपी को मेडिकल के लिए ले जाते हुए तस्वीरें सामने आई है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.